संवाददाता, मई 18 -- यूपी के कौशांबी के एक प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा में एडमिशन लेने आई एक छात्रा के अभिभावकों ने एक शिक्षा मित्र पर छात्रा को गलत ढंग से छूने (बैड टच) का आरोप लगाया। इस पर बीएसए डॉ.कमलेंद्र कुशवाहा ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए आरोपी शिक्षा मित्र को बीआरसी से संबद्ध कर दिया। बीएसए ने शिक्षा मित्र के खिलाफ जांच भी बिठा दी है। साथ ही कहा है यदि जांच में शिक्षा मित्र दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। मामला, कौशांबी के मंझनपुर क्षेत्र का है। यहां बीआरसी कड़ा के क्षेत्र में आने वाले एक प्राथमिक विद्यालय (प्राइमरी स्कूल) में तैनात शिक्षामित्र के विरुद्ध छात्राओं के अभिभावकों ने बैड टच की शिकायत की थी। आरोप को गंभीरता से लेते हुए बीएसए डॉ.कमलेंद्र कुशवाहा ने शिक्षामित्र को बीआरसी से संबद्ध करते हुए जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.