मेरठ, फरवरी 14 -- खरखौदा। मेरठ-हापुड़ मार्ग पर लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर घायल हो गया था। उसको अस्पताल में भर्ती कराया जहां गुरुवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के जनपद अररिया के थाना रानीगंज क्षेत्र के गांव डुमरिया निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद मेहताब पुत्र बसीरुद्दीन अपने साथियों के साथ लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में मजदूरी कर रहा था। गुरुवार सुबह चौथी मंजिल पर साथियों के साथ प्लास्टर का कार्य कर रहा था। अचानक बल्ली से पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया और उसको इमरजेंसी में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दी गई। गुरुवार देर रात घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.