नोएडा, दिसम्बर 14 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के सभी 21 पदों के उम्मीदवार रविवार को निर्विरोध चुने गए। दूसरा पैनल नहीं होने के कारण पहले से ही यह तय माना जा रहा था। कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल तक होगा। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत कर्नल शशि वेद ने योगेंद्र शर्मा और केके जैन पैनल के सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया। अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारी टीम आरडब्ल्यूए और नागरिक समस्याओं को हल करने, सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने और नोएडा के सभी निवासियों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि नई टीम सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेगी। महासचिव केके जैन ने बताया कि फोनरवा के 25 वर्ष के इतिहास में पहली बार चुनावी प्रक्रिया ...