दरभंगा, फरवरी 23 -- बेनीपुर। जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को आशापुर आईबी परिसर में चुनाव प्रेक्षक सह जदयू जिला अध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा सोहन को फिर से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रेक्षक श्री सिंह ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार राय बिट्टू, हेमंत कुमार राय, अभिषेख कुमार झा, विकास पासवान, लालबाबू झा भी उम्मीदवार थे । अन्य उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कृति मोहन झा सोहन को सभी की सहमति से प्रमाणपत्र दिया गया। बैठक में चुनाव प्रभारी अमित कुमार झा, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, प्रेम कुमार झा आदि शामिल थे। इधर, प्रखंड अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमित कुमार राय बिट्टू ने चुनाव में एक सदस्य द्वारा हंगामा करने तथा चुनाव प्रेक...