बेगुसराय, मई 19 -- बेगूसराय। कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेंद्र सिंह बंटी की चौथी पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। अध्यक्षता बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुजीत चौधरी ने की। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह ने कहा कि बंटी कांग्रेस के ही नहीं समाज के भी समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका असमय जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिला कोषाध्यक्ष सार्थक कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव रौशन कुमार ने कहा कि ब्रजेंद्र सिंह बंटी हमारे व्यक्तिगत अभिभावक के साथ साथ मार्गदर्शक थे। इस मौके पर दीपक कश्यप, अभिमन्यु कुमार मन्नू,अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.