कानपुर, जून 3 -- कानपुर, संवाददाता ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को शहर के सभी हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी दिखाई दीं। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी, बालाजी मंदिर सलेमपुर, दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, सोटे वाले बाबा मंदिर समेत शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा और दर्शन किया। दर्शन कर भक्तों ने प्रभु का आशीर्वाद लिया। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया। हर तरफ जय बजरंगबली, संकट मोचन हनुमान, भक्तराज हनुमान और जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल-माला, बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। सेवादार ने कहा कि भोर से श्रद्धालुओं में पूजा-अर्चना करने के लिए होड़ लगी रही। इस बार ज्येष्ठ माह में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.