मुजफ्फर नगर, जनवरी 4 -- सिंचाई विभाग खंड गंगा नहर के द्वारा सड़क निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार को लेकर आईटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक का चौथे दिन रविवार को भी भूख हडताल जारी रही। सुमित मलिक का कहना है कि जब तक दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भूख हडताल जारी रहेगी। इस दौरान सुमित मलिक की कुछ तबीयत खराब हो गई। चिकित्सक जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग के द्वारा पीनना में रहवाजा रोड पर सड़क बनाई गई थी। जो पांच दिन में ही उखड गई। सुमित मलिक के द्वारा इसकी शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री से गई गई। इस मामले की सीडीओ के द्वारा जांच की गई। जांच में काफी अनियमितता सामने आयी। सड़क की मोटाई कम और तारकोल नहीं डाला गया। जांच होने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पायी। इस मामले को राजनेतिक दबाब के चलत...