बोकारो, फरवरी 5 -- जिले के 12 सरकारी प्राइमरी स्कूलों में एक भी शैचालय नहीं रहने के कारण स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सरकारी स्कूल में शैचालय के अभाव में छात्राओं को बाहर जाने से खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन को सतर्कता रखनी पड़ती है। इस संबंध में चास प्रखंड के सिवनडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवनडीह हिन्दी का दोपहर में पड़ताल किए जाने पर देखा गया कि स्कूल में शैाचालय नहीं है। स्कूल के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूल में कुल 164 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। जिसमें 76 छात्र व 88 छात्राएं अध्ययनरत हैं। जबकि इस स्कूल में शैचालय नहीं रहने के कारण छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.