खगडि़या, जुलाई 24 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत मालपा स्थित बहियार में गड्ढे के पानी में नहाने के दौरान भूतौली मालपा के एक ही परिवार के चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। मंगलवार को सभी शव बरामद हुआ। इधर घटना को लेकर खगड़िया के पूर्व सांसद सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सभी लोगों से मिलकर सांत्वना दिए। कहा कि जो चले गए। वो लौट कर तो नहीं आएंगे। लेकिन उनके दु:ख के घड़ी में राजद परिवार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अगर कभी जरूरत पड़े तो उन्हें याद करें। हमेशा दुख के घड़ी में साथ रहेंगे। मौके पर डॉ दीपक कुमार ने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली मृतक अनुग्रह अनुदान राशि का चेक चार चार लाख का उपलब्ध करा दिया गया है। इस मौके पर राजद जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.