खगडि़या, सितम्बर 24 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 107 स्थित ठेरवापार के निकट मंगलवार की देर शाम को वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान ठेरवापार निवासी 65 वर्षीय उत्तन मियां के रूप में हुई है। घटना सड़क पार करने के दौरान हुई। इधर घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने ठेरवापार के निकट एनएच 107 पर शव को रखकर सड़क को जाम कर दिया। गुस्साए परिजन घटनास्थल पर डीएम के बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि सूचना मिलने के बाद चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, थाना के एसआई संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार आदि पहुंचे। गुस्साए लोगों को समझाने का काफी कोशिश कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे तक सड़क जाम था। इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.