खगडि़या, फरवरी 4 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। ताजा मामला चौथम थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है। जहां सोमवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने लालपुर निवासी मनोज ठाकुर के घर में घुसकर बक्सा और अटैची का ताला तोड़कर नकदी और लगभग चार लाख रुपए मूल्य के जेवरातों की चोरी कर ली। पीड़ित परिवार को मंगलवार की अहले सुबह घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि पीड़ित परिवार रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में गया हुआ था। जिस घर में बक्सा और अटैची था। उस घर का गेट खुला हुआ था। और एक बच्चा सोया हुआ था। चोरों ने घर में घुसकर बक्सा और अटैची को घर से बाहर निकाला। फिर ताला तोड़कर उसम...