बक्सर, दिसम्बर 1 -- डुमरांव/ब्रह्मपुर, हमारे प्रतिनिधि। ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर 34 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गायघाट गांव में कुछ धंधेबाज शराब लेने पहुंचे हैं। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गायघाट के महादलित टोला में छापेमारी की‌। इस दौरान धंधेबाज गायघाट निवासी भगवान चौधरी, बलुआ निवासी ओमप्रकाश पासवान और पुछरी निवासी ललन कानू को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चौंतीस लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...