बगहा, फरवरी 19 -- चौतरवा।एक संवाददाता प्रखंड बगहा एक के चौतरवा कॉमन प्लांट परिसर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन जीविका द्वारा बुधवार को किया गया। जिसमें 15 कंपनियों के लोगों ने भाग लिया। मौके पर 440 युवक युवतियों ने रोजगार को लेकर आवेदन देने का कार्य किया।कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक आर. के. निखिल सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष, युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे। मेले में कुल 15 स्टॉल लगाए गए थे। जहां विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं द्वारा रोजगार से संबंधित जानकारी देने के साथ साथ आवेदन की इक्षुक लाभार्थियों से आवेदन लेने का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों द्वारा द...