रामपुर, फरवरी 5 -- भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे 55 इमारतों के फ्रंंट पर विभाग ने बुधवार से कार्रवाई शुरू कर दी। पहले चरण की कार्रवाई में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में कई घंटे कार्रवाई चली, जिसमें दो जेसीबी से 55 में 25 इमारतों के फ्रंट हिस्से का ध्वस्तीकरण करा दिया गया। इससे दुकानदाराें में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इन अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग कई बार अल्टीमेटम जारी कर चुका था। देरशाम तक चली कार्रवाई में करीब पचास फीसदी अतिक्रमण हटा दिया गया। बाकी पर सप्ताहभर बाद कार्रवाई की जाएगी। भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण चल रहा है। यह स्टेट हाईवे शाहबाद नगर से होकर गुजर रहा है। जिस हिस्से से हाईवे गुजर रहा है, वहां सड़क संकुचित थी। चौड़ीकरण में एक ओर सीएचसी की दीवार और दूसरी ओर निजी इमारतें बाधा बन रही थीं। विभाग ने ...