बक्सर, जनवरी 16 -- चौगाईं। प्रखंड के चौगाईं पंचायत के वार्ड संख्या 3 में शुक्रवार को पारदर्शी ढंग से आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया। चयन के लिए वार्ड में आमसभा का आयोजन हुआ। चयन की प्रक्रिया का संचालन महिला पर्यवेक्षक श्वेता राय ने किया। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले महिला पर्यवेक्षक ने लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसके बाद चयन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चौगाई के वार्ड नंबर 3 की विक्की कुमारी पति गणेश सिंह को सर्वसम्मति से आंगनबाड़ी कोड संख्या 86 के लिए सेविका के रूप में चयन किया गया। वही इस संबंध में महिला पर्यवेक्षक ने बताया कि चयन के लिए महीनों से तैयारी की जा रही थी। ताकि चयन का प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.