अल्मोड़ा, मार्च 24 -- अस्तित्व में आने के बाद नगर पंचायत चौखुटिया में पहला शिलान्यास हुआ है। सोमवार को धुधलिया वार्ड में हल्के वाहनों के लिए बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष रेवती देवी ने कहा कि मार्ग की लंबाई एक किमी है। उन्होंने चुनाव से पूर्व सड़क बनाने का वादा किया था। जो आज पूरा हो रहा है। कहा बजट के अनुरूप सभी वार्डों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। नगर पंचायत का समुचित विकास उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों, जनता से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। वार्ड सदस्य पायल अधिकारी ने सभी का आभार जताया। यहां भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाण्डे, गोपाल गिरी, सदानंद पांडे, गंगा सिंह रावत, पूरन सिंह संगेला, कुलदीप आर्या, दीपक नेगी, नारायण सिंह रौतेला, कुबेर सिंह कठायत, विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.