अल्मोड़ा, फरवरी 19 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के खिलाफ आक्रोश है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। सरकार से मंत्री का इस्तीफा मांगा। क्रांतिवीर चौराहे पर जमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को पहाड़ विरोधी मानसिकता करार दिया। कहा कि मंत्री अग्रवाल ने साबित किया है कि वह और उनकी सरकार उत्तराखंडियों से नफरत करती है। मंत्री ने पहाड़ के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। आरोप लगाया कि इससे पहले भी अग्रवाल पहाड़ विरोधी गतिविधियों में सुर्खियों में रहे हैं। इसके बाद भी भाजपा की ओर से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां ब्लॉक अध्यक्ष जीवन नेगी, पीसीसी सदस्य महेश लाल वर्मा, कृष्णा राठौर, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, हरीश कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, दरबान सिंह, चन्दन बिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.