लखनऊ, फरवरी 11 -- शहर के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेल विभाग ने लखनऊ के दो प्रमुख खेल केंद्रों चौक स्टेडियम और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के आधुनिकीकरण के लिए बजट जारी कर दिया है। शासन द्वारा इसके लिए कुल 7.30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे खेल सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। चौक स्टेडियम में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला अत्याधुनिक जिम का निर्माण किया जाएगा। अभी तक यहां जिम का संचालन एक अस्थायी टीन शेड में होता था और किसी स्थाई ट्रेनर की कमी खलती थी। नए जिम में न केवल वेट ट्रेनिंग के आधुनिक उपकरण होंगे, बल्कि खिलाड़ियों के मार्ग दर्शन के लिए विशेषज्ञ ट्रेनर भी नियुक्त किए जाएंगे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल की हालत सुधारने के लिए 1.80 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बजट से हॉल की पुरानी वुडेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.