लखनऊ, मार्च 26 -- चौक से लापता सर्राफ रूप नारायण सोनी (65) की अपहरण कर हत्या कर दी गई। बदमाश सर्राफ का शव रविवार को घैला पुल के पास सड़क किनारे फेंककर भाग निकले थे। परिवार वालों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सर्राफ के सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। सिर कूंचा हुआ है। चौक कोतवाली में 19 मार्च से उनकी गुमशुदगी दर्ज थी। चौक के डहला कुंआ कॉलोनी निवासी सर्राफ रूप नारायन सोनी (65) ज्वैलरी भी बनाते थे। बेटे निलेश ने बताया कि दुबग्गा के सीते विहार कॉलोनी में पिता पवन ज्वैलरी नाम से दुकान चलाते थे। 18 मार्च को सुबह 10 बजे दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर कई बार उन्हें फोन किया पर संपर्क नहीं हो सका। काफी तलाश के बाद भी उनक कुछ पता न लगने पर 19 मार्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.