प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में चौक के पास सोमवार को मॉर्निंगवॉक पर जा रही कपड़ा व्यापारी की पत्नी को विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उसका पैर कुचल गया और चालक तेजी से बस अड्डे की ओर चला गया। सूचना पर महिला का बेटा आया तो उसे मेडिकल कॉलेज ले आया। यहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के श्यामबिहारी गली निवासी कपड़ा व्यापारी नारायण खंडेलवाल की 55 वर्षीय पत्नी मीनू खंडेलवाल सोमवार सुबह अकेले वॉक पर निकली थीं। करीब साढ़े छह बजे वह चौक के पास सदर मोड़-कचहरी रोड के कोने पर मौजूद थीं। तभी सुल्तानपुर की ओर से आई प्रतापगढ़ डिपो की रोडवेज बस चौक का चक्कर लगाने के बजाए सीधे कचहरी रोड पर मुड़ गई। बस के धक्के से मीनू गिर गईं और बस के पहिये से उनका पैर कुचल गया। मौके पर मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.