लखनऊ, अप्रैल 1 -- मंदिरों के आस पास खुली मदिरा और मांस की दुकानों को लेकर मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा समेत कई अन्य संगठन और स्थानीय लोग सड़क पर उतरे। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चौक डाकखाने के सामने हनुमान मंदिर के बाहर डिवाइडर पर लगे शराब दुकान के बैनर और पोस्टर फाड़ दिए गए। बवाल बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों ने एसीपी चौक राजकुमार सिंह, एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल को ज्ञापन देकर दुकानों को बंद कराने की मांग की। मंगलवार दोपहर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी, पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, मनीष रस्तोगी समेत अन्य लोग चौक डाकखाने के सामने पहुंचे। यहां पाकड़ के पेड़ के नीचे हनुमान मंदिर के पीछे एक शराब की दुकान है। उसको लेकर विरोध प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.