बलरामपुर, जनवरी 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर के चौक बाजर में फैले बिजली तारों के संजाल को हटाने का काम शुक्रवार को बिजली विभाग ने शुरू कर दिया। एलटी लाइनों को एबी केबिलों में बदला जा रहा है,जबकि बेतरतीब लगे बिजली पोल को चौराहे से हटाकर अलग शिफ्ट किया जा रहा है। यह पोल पहले से लगे पोल से ऊंचे हैं,ताकि किसी प्रकार के वाहन निकलने पर लाइनों से न छू सके। साथ ही अक्सर टूटकर गिरने होने वाले हादसों पर अंकुश लगेगा। बिजली चोरी की घटनाएं भी रुकेंगी। नगर के चौक बाजार में बीच चौराहे पर बिजली के चार पोल लगे हैं। जहां से लगभग आधा दर्जन मोहल्लों को बिजली की आपूर्ति बिजली विभाग की ओर से की जा रही है। तारों के मकड़जाल से चौराहे की सुंदरता ग्रहण लगा है। नगर पालिका की ओर से चौक बाजार, घासमंडी व वीर विनय चौराहे पर विद्युत पोल, एलटी लाइन व ट्रांसफार्मर को हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.