मधेपुरा, फरवरी 19 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। उदाकिशनगंज से भटगामा जाने वाली एसएच 58 अंबेडकर चौक के दोनों किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग से हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर शाम के समय तेज रफ्तार वाहनों के कारण स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। स्थानीय रामदेव शर्मा, उपेंद्र सिंह, कमलेश कुमार ने बताया कि एसएच 58 अंबेडकर चौक पर बालू डिपो, धर्म कांटा, अनाज, खरीदारी से जुड़े आए वाहन स्टेट हाईवे के आधे भाग पर खड़ी रहती है। लंबे समय तक वाहन खड़ी कर सीमेंट, बालू, गिट्टी, छड़ सहित अन्य सामग्री लोड व अनलोड किया जाता है। इस दौरान तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के अनियंत्रित होने की आशंका बनी रहती है। कई वाहन चालकों ने बताया कि वहां कारोबारी के संचालन के समय इस तरह की समस्या उत्पन्न होती है। बीते महीने अंबेडकर चौक पर हुई दुर्घटना को लेकर स्थ...