दुमका, मई 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर में चौक-चौराहों पर फैले कूड़ा-कचरा लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गयी है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। गंदगी से बदबू आ रही है, जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। कचरे से निकलने वाली बदबू लोगों को परेशान कर रही है। गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। कचरा लोगों के दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। शहर के कूड़े-कचरे की साफ-सफाई के लिए नगर परिषद की ओर से प्रति माह करीब 20 लाख खर्च की जा रही है। इसके बावजूद साफ-सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति पूरी की जा रही है। खास कर बारिश के समय लोगों को इससे काफी परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.