सिमडेगा, नवम्बर 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सुबह और शाम तापमान तेजी से गिर रहा है। सुबह-शाम शीतलहर का असर साफ महसूस होने लगा है। लेकिन ठंड के इस असर के बीच जिला प्रशासन की ओर से अब तक कंबल वितरण अभियान शुरू नहीं किया जा सका है। इससे गरीब, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोग गंभीर परेशानी झेल रहे हैं। हालात यह है कि कई गांवों और प्रखंडों से लोग शिकायत कर रहे हैं कि ठंड बढ़ने के बावजूद उन्हें अभी तक कंबल नहीं मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और दिहाड़ी मजदूरों में नाराज़गी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि दिसंबर दहलीज पर है। पर कंबल वितरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। जिला मुख्यालय के कुछ अधिकारियों ने यह संकेत दिया है कि आपूर्ति मिलते ही वितरण शुरू कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.