गढ़वा, फरवरी 24 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। सोमवार को नगर पंचायत का चुनाव संपन्न हो गया। नगर पंचायत चुनाव के अध्यक्ष में के नौ प्रत्याशियों के अलावा सभी 12 वार्डों में 50 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई है। ‌अब देखना है कि 27 फरवरी को मतगणना के बाद मझिआंव नगर पंचायत के मतदाता किसे ताज पहनाते हैं। उधर चुनाव संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों थोड़ी राहत की सांस तो जरूर ली है, लेकिन जीत हार को लेकर वह चिंतित भी हैं। सभी की सांसें अटकी हुई हैं। चौक-चौराहों पर जीत हार पर चर्चा का बाजार भी गर्म है। चुनाव संपन्न होने के बाद से ही प्रत्याशी मन ही मन भगवान को याद कर रहे हैं कि किसी तरह से उनकी नैया पार लगा दें। नगर पंचायत चुनाव में पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं की चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी रही। मतदान में काफी उत्साह भी देखा गया।...