पूर्णिया, दिसम्बर 29 -- धमदाहा, एक संवाददाता।एक सप्ताह से चल रहे शीतलहर के बीच धमदाहा बाजार में प्रशासन द्वारा अलावा की व्यवस्था नहीं करने की शिकायत भाजपा व्यवसाय मोर्चा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल उर्फ टिंकू अग्रवाल ने किया है। मोर्चा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि इस शीतलहर के कारण न सिर्फ लोग फंड से ठिठुर रहे हैं, बल्कि गरीब एवं मजदूर लोगों के लिए दिन रात एक जैसा हो गया हैं। ठंड से बचना उनके लिए एक बड़ी चुनौती हो गई हैं ऐसे में बनमंखी रोड सहित कई जगहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वही जदयू के जिला महासचिव अशोक कुमार मंडल, धमदाहा हाट निवासी अजय रजक, नेहरू चौक निवासी प्रमोद राय ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में भी कुछ एक जगह पर ही व्यवस्था की गई हैं। जबकि इस ठंड में सहित कई लोगों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय गेट के बाहर धमदाहा हटिया म...