गढ़वा, दिसम्बर 8 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लेकिन चौक-चौराहों पर सरकारी स्तर पर अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उससे गरीब वर्ग, दुकानदार औऋ मजदूर तबके के लोग रात में ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। उसे लेकर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त करते सीओ को आवेदन देकर चौक-चौराहो पर अलाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। प्रखंड अध्यक्ष ने सीओ को लिखे पत्र में प्रखंड के अस्पताल परिसर, खरौंधी मोड़, भवनाथपुर बाजार, कर्पूरी चौक, रेलवे साइडिंग, टाऊनशिप चौक, एसबीआई बैंक के समीप, मकरी मोड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है। उसपर सीओ शंभू राम ने चौक चौराहे पर मंगलवार से अलाव की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...