गोड्डा, जनवरी 9 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत वासियों के द्वारा गुरुवार को नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में दर्शाया गया है कि नगर में शीत ऋतु का प्रभाव अत्यधिक बढ़ गया है। प्रातः एवं रात्रि के समय ठंड का प्रकोप इतना अधिक है कि राहगीरों, रिक्शा,ऑटो,टैक्सी चालकों, चौक-चौराहों पर कार्यरत दुकानदारों तथा असहाय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, अस्पताल के आसपास एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यदि जलावन (अलाव) की व्यवस्था नहीं की जाती है, तो ठंड से जन-स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। पूर्व वर्षों में नगर पंचायत द्वारा इस प्रकार की व्यवस्था की जाती रही है, जिससे आम नागरिकों को राहत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.