लखनऊ, अक्टूबर 9 -- मराठी समाज उप्र. के संस्थापक अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल ने चौक चौराहे पर मराठा समाज के वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। उमेश पाटिल ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर चौक चौराहे पर पं. अमृतलाल नागर की प्रतिमा स्थापना की संस्तुति को रोकने के लिए पत्राचार किया है। उनका कहना है कि चौक चौराहे पर पहले से ही शासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना की स्वीकृति दे रखी है। ऐसे में उसी स्थान पर किसी अन्य की प्रतिमा की स्वीकृति राज्य सरकार के निर्णय, प्रशासनिक प्रतिक्रियाओं और सार्वजनिक भावना के प्रतिकूल है। नगर निगम की ओर से गुपचुप तरीके से पं. अमृतलाल नागर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसका मराठी समाज विरोध करता है। यह उचित निर्णय नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.