पिथौरागढ़, जून 1 -- बेरीनाग। चौकोड़ी पहुंचने पर व्यापारियों ने दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा और राम चंद्र गौड़ का स्वागत किया। रविवार को व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और अपनी समस्याएं बताई। दर्जा राज्य मंत्री ने वर्तमान में व्यापार में आ रहे बदलाव पर चिंता जताते हुए स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने की बात कही। यहां प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद गोयल,उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा, जिलाध्यक्ष नैनीताल विपिन गुप्ता, पिथौरागढ़ व्यापार मंडल जिलामंत्री पंकज कार्की, उपाध्यक्ष कमलेश पंत, दीपक बोरा, कमल खाती, पवन ततरडी, महेश बिष्ट सहित कई मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.