लखनऊ, अप्रैल 5 -- अंतिम दो ओवरों में पता नहीं चल रहा था कि जीत किसके सिर सजेगी। एक-एक गेंद पर दर्शकों की निगाहें लगी थी। कभी लगता कि मुंबई जीतेगी तो कभी लखनऊ का पलड़ा भारी लगता। बल्लेबाजी कर रहे हार्दिक ने मुंबई को जीत दिलाने की तमाम कोशिश की लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें जीतने नहीं दिया। अंतिम गेंद फेंकने पर जैसे ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की, इकाना स्टेडियम तालियों की आवाज से गूंज उठा। लखनऊ के मिचेल मार्श और मारक्रम ने लखनऊ सुपर जायंट्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मिचेल मार्श ने जब पहला चौका जड़ा तो इकाना स्टेडियम एलएसजी-एलएसजी की आवाज से गूंज उठा। एडम मारक्रम ने भी उनका खूब साथ दिया और धमाकेदार बल्लेबाजी कर दर्शकों को शोर मचाने का मौका दिया। चौके-छक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.