जामताड़ा, फरवरी 1 -- चौकुंदा गांव में गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन संपन्न फतेहपुर, प्रतिनिधि। फतेहपुर थाना के समीप स्थित चौकुंदा गांव के नवदुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। भूमि पूजन के दौरान मुख्य जजमान अशोक मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष निवारण मंडल ने बताया कि गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार, सामाजिक एकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां की जा रही हैं। भूमि पूजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौके पर यज्ञ समिति के सचिव सचिन पीतांबर सिंह, को...