मुंगेर, फरवरी 3 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के औड़बगीचा गांव में चौकी पर से गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृतका चौधरी यादव की पत्नी रेशमी देवी थी। बताया जाता है, कि वृद्ध महिला सोमवार की शाम घर में चौकी पर बैठी हुई थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ी। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...