मैनपुरी, दिसम्बर 8 -- आगरा गेट पुलिस चौकी के अंदर दो पक्षों में मारपीट के मामले में चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया। जिन पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। कोतवाली क्षेत्र के आगरा गेट चौकी प्रभारी सुधीर कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि सात दिसंबर को साबिर पुत्र सलालुद्दीन निवासी महमूदनगर अपनी आठ वर्षीय पुत्री अदीबा को चिप्स दिलाने दुकान पर ले जा रहा था। तभी चौकी की तरफ से एक ई रिक्शा बल्ली लादकर निकला। बल्ली अदीबा के टच हो गई तो साबिर, लिहान पुत्र रियाजुद्दीन के बीच मारपीट हो गई। साबिर तथा साबिर का समर्थक मोबीन पुत्र नसीम निवासी गोलाबाजार, निहाल पुत्र रियाजुद्दीन, मेहताब, सिराजुद्दीन पुत्रगण रियाजु...