पीलीभीत, जनवरी 7 -- पीलीभीत। अवैध वसूली और मिट्टी खनन करने के मामले में ग्राम प्रधानों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दरोगा और दो सिपाहियों पर आरोप लगाया है। जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के धनकुना चौकी के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि दरोगा पिछले तीन वर्षों से धनकुना चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। दोनों सिपाही पांच वर्षों से तैनात हैं। प्रधानों ने छोटे-छोटे मामलों में सिपाहियों की मदद से धन उगाही करने का आरोप दरोगा पर लगाया है। जनता से अभद्र व्यवहार करने की बात भी कही है। आरोप है कि चौकी पर निर्माण कार्य और रंगाई-पुताई के लिए भी रुपये लिए जाते हैं। मामले की जांच कर दरोगा और सिपाहियों का दूसरी जगह तबादला करने की मांग की गई है। शिकायती पत्र मे...