हल्द्वानी, दिसम्बर 6 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वाहनों की चेकिंग के दौरान नशे में धुत जिस स्कार्पियो चालक ने भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी को टक्कर मारी थी, उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इधर, चौकी प्रभारी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार तिकोनिया चौराहे के पास टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक नीलांचन कॉलोनी निवासी रक्षित सामने से आया और चौकी प्रभारी को टक्कर मार कर आगे चला गया। चौकी प्रभारी टक्कर लगते ही सड़क पर गिर गए। उनके हाथ और अन्य जगहों पर चोट आ गई। पुलिस ने कुछ दूरी पर स्कॉपियो चालक को पकड़कर वाहन को सीज कर दिया। कोतवाल के मुताबिक आरोपी चालक के खिलाफ चौकी प्रभारी की तहरीर पर 1...