वाराणसी, नवम्बर 27 -- रोहनिया, संवाद। राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी पुलिस चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता राजातालाब थाना पर गुरुवार को धरना पर बैठ गए। मिल्कीपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। सूचना चौकी प्रभारी जख्खिनी को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। दोबारा भी सूचना देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस एक लाख रिश्वत मांग रहा है। न देने पर विपक्षी को कब्जा करने का आरोप और पैसा ना देने पर विपक्षी का सहयोग करने का आरोप लगाया। कार्रवाई न होने से नाराज होकर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता राजातालाब थाने पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने लगे उनके साथ मंडल अध्यक्ष और एमएलसी धर्मेन्द्र राय, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल आदि लोग पहुंचे। घटना की सूचना पाकर मौके ...