अमरोहा, फरवरी 16 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। यातायात पुलिस चौकी में किसी युवक ने धमकी भरा पत्र लिखकर डाल दिया। पुलिस के मुताबिक पत्र करीब चार दिन पहले डाला गया था। इसमें यातायात एसआई का जिक्र किया गया। साथ ही चेकिंग के नाम पर की गई वसूली की वीडियो व अन्य सबूत होने की धमकी देते हुए 30 हजार रुपये की मांग की गई है। पत्र डालने वाले युवक की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पुलिस तलाश में जुटी है। यातायात पुलिस चौकी में फेंके गए पत्र में युवक ने दरोगा को लिखा कि चेकिंग के नाम पर खूब वसूली कर रहे हो, सारे सबूत मेरे पास हैं। वसूली करते वक्त का वीडियो भी है। बहुत मजे से वसूली कर रहे हो अब कुछ मुझे भी दे दो। कागज में लपेटकर 30 हजार रुपये पास ही मंदिर के पास खड़े युवक को दे दो। रुपये देने के लिए अकेले आना। यदि किसी अधिकारी को बताया तो वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.