गंगापार, जनवरी 6 -- प्रधान का कार्यकाल कुछ माह बाद समाप्त होना है, ऐसे में विकास के नाम पर पर्याप्त धन मिलने के बावजूद चौकी गांव आवागमन की समस्या से जूझ रहा है। गांव की विभिन्न बस्तियों तक पहुंचने वाले मार्ग पर गंदा पानी बह रहा है। बदबूदार गंदा पानी सड़क पर बहने से मल्लाह बस्ती सहित अन्य बस्तियों के लोग परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राम शिरोमणि तिवारी ने बताया कि इंटरलॉकिंग सड़क के बगल जल निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए, ऐसा न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस बारे में प्रधान चौकी फतेहबहादुर निषाद ने बताया कि उनके समय में विकास का कार्य काफी हुआ है, बजट मिलने पर जल निकासी की व्यवस्था दुरूस्त कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...