चम्पावत, जून 20 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय के चौकी गांव में एक गाय कच्चे कुएं में गिर गई। अग्निशमन और पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में फंसी गाय को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। मिली जानकारी के अनुसार चौकी गांव में एक भवन स्वामी ने कच्चे कुएं की खुदाई कर उसे लकड़ियों से ढका था। शुक्रवार सुबह गांव के ही गोविंद सिंह पुजारी की दुधारू गाय करीब 30 फीट गहरे कच्चे कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब तीन घंटे बाद गाय को सुरक्षित निकाल लिया। टीम में फायरमैन जीवन चंद्र, शाहिद अंसारी, नीरज जोशी, जगमोहन नेगी, तारा दत्त, ग्रामीण मनमोहन सिंह बोहरा, इंद्र सिंह देउपा, गिरीश राम, पारस महर, महेंद्र पुजारी, गणेश महर, इंदुवर जोशी, जीवन कुमार, राहुल सिंह, जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.