मैनपुरी, मई 22 -- पुलिस चौकी कुसमरा को थाना बनाने के लिए कार्रवाई और तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर गुरुवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा थाने के प्रस्ताव की तैयारियों के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कुसमरा पहुंचे। यहां उन्होंने चेयरमैन प्रतिनिधि और राजस्व टीम के साथ थाने के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी क्षेत्र से जुड़े गांव और थाने में शामिल होने वाले क्षेत्रों की स्थिति जानी। एसपी ने दो दिन में पूरा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार की सुबह एसपी कुसमरा पहुंचे। यहां उन्होंने चेयरमैन प्रतिनिधि विनय प्रताप सिंह सिसौदिया को बुलाया। नगर पंचायत और तहसील के कर्मचारी भी बुलाए गए। एसपी ने थाने के लिए आवश्यक प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। ये जमीन नगर के पावर हाउस के निकट देखी गई है। जमीन का हस्तांतरण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.