कानपुर, दिसम्बर 26 -- कल्याणपुर। पनकी रोड चौकी के बाहर शुक्रवार को उस समय द्वंद्व छिढ़ गया, जब फैसला कराने चौकी पहुंचीं देवरानी-जेठानी ने एक-दूसरे पर चप्पल से हमला कर दिया। इसे देख वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान देवरानी जेठानी के बीच 15 मिनट तक हुई गाली गलौज व मारपीट को देख चौकी की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पतियों के हस्तक्षेप करने के बाद दोनों महिलाएं शांत हुई। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर दोनों महिलाओं में मारपीट होने की बात सामने आई है। मामले की जांच क कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.