मेरठ, नवम्बर 22 -- शाहपीर गेट पुलिस चौकी से महज पचास मीटर दूर नकाबपोश बदमाश एक मकान में घुस गए और वहां मौजूद महिला और उसके दिव्यांग पति और बेटे से मारपीट कर नकदी और जेवरात की लूटपाट ली। विरोध करने पर पीड़ितों की हत्या की कोशिश भी की। चीखपुकार होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाहपीर गेट बड़ी मस्जिद निवासी चांदबीबी ने बताया कि गुरुवार दोपहर अचानक उनके मकान में नकाबपोश आठ से दस युवक लाठी डंडे लेकर घुस आए। उन्होंने घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने मकान से दो लाख रुपये, सोने के जेवर, लैपटॉप लूट लिया। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.