प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी अधिवक्ता राहुल शर्मा ने नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज पर एफआईआर दर्ज कराने के 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एडीजी प्रयागराज जोन से शिकायत की है। एडीजी ने मामले की जांच सीओ से कराने के लिए पत्र लिखा है। इस बाबत चौकी इंचार्ज ने बताया कि शिकायतकर्ता झूठी एफआईआर लिखाना चाहता है। इनकार करने पर वह आरोप लगा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...