प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- कुंडा। मनगढ़ चौकी प्रभारी मृत्युंजय ने मामूली बात पर विवाद करने व पुलिस की बात न मानने पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनके मुताबिक एक फरवरी की रात करीब आठ बजे उन्हें फोन से सूचना मिली कि सलेमपुर दरौरा में गाड़ी छू जाने को लेकर एक पक्ष से छोटेलाल यादव और सुमन देवी तथा दूसरे पक्ष से जसवंत यादव और शिवजीत यादव गाली-गलौच और मारपीट कर रहे हैं। यूपी-112 पुलिस की बात नहीं मान रहे हैं। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी पहुंचे तो उनके सामने भी झगड़ने लगे। पहले भी दोनों पक्षों में विवाद रहा है। इसे देखते हुए चौकी प्रभारी ने चारों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...