दुमका, नवम्बर 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। कामर दुधानी आर्चरी स्टेडियम में चौकीदार शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न उप-समितियों एवं सहायक एजेंसियों के अधिकारियों मौके पर मौजूद थे। उपायुक्त ने बताया कि 5 नवम्बर को ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा, जबकि 6 से 8 नवम्बर तक मुख्य दौड़ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुल 1004 अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा में भाग लेंगे। दौड़ परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 5 मिनट या उससे पहले 1 मील दौड़ पूरी करने पर 20 अंक, 5 से 6 मिनट के बीच दौड़ पूरी करने पर 10 अंक, तथा 6 मिनट के बाद दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य माना जाएगा। सभी अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक एवं फोटोग्राफ सहित निबंधन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.