दुमका, जनवरी 10 -- चौकीदार बहाली नियमावली में अनियमिता को लेकर अभ्यर्थियों ने डीडीसी को सौंपा ज्ञापन दुमका, प्रतिनिधि। चौकीदार बहाली नियमावली में अनियमिता को लेकर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान से मुलाकात कर छात्र चेतना संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में अभ्यर्थियों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में दुमका जिला के सभी 10 प्रखंडों से अभ्यर्थी उपस्थित थे। छात्र चेतना संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि चौकीदार बहाली में सरकार के नियमावली में बहुत सारी कमियां है, जिसका हर्जाना युवा और योग्य अभ्यर्थी भुगत रहे हैं। जिनकी तादाद अगर देखी जाए तो पूरे राज्य भर में हजारों की संख्या में होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र चेतना संगठन के जामा प्रखंड से कार्यकर्ता प्रेम यादव, मिथुन यादव, रूप...