दुमका, नवम्बर 7 -- दुमका, प्रतिनिधि।जामा के कमारदुधानी स्टेडियम में गुरुवार से चौकीदार बहाली के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। पहले दिन 400 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। जिसमें 108 ही सफल हो सके। शुक्रवार को भी 400 प्रतिभागी दौड़ में हिस्सा लेंगे। सुबह पहले से तय चार सौ प्रतिभागियों को आधी दर्जन की जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। सभी तरह की उपस्थिति दर्ज कराने के बाद दौड़ शुरू हुई। प्रतिभागियों को छह मिनट के अंदर एक मील यानी 16 सौ मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। सभी को मैदान के चार चक्कर लगाने थे। पहले ही चक्कर में कई प्रतिभागी पिछड़ गए। छह मिनट की दौड़ समाप्ति के बाद 108 को ही सफल घोषित किया गया। इनमें से बहुत से प्रतिभागी ऐसे थे, जो चंद सेकेंड से पीछे रह गए। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भी पुरुष प्रतिभागियों की दौड़ होगी। शनिवार को महिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.