मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- बोचहां। बल्थीरसूलपुर पंचायत के बाजितपुर वार्ड आठ निवासी धर्मेंद्र राय ने गांव के ही चौकीदार गुलटन राय पर तलवार से काट देने एवं रॉड से हमला कर घायल कर देने का केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि गुलटन राय बेनीबाद थाने में चौकीदार है। दबंगई दिखाते हुए गणेश राय, रामबली राय, धीरज कुमार, सुशीला देवी, सुनैना देवी एवं उमा देवी के साथ दरवाजे पर आकर मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, गुलशन के पिता रामबली राय ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, बबीता देवी एवं गुंजा देवी पर मारपीट का केस किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.